फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   lady officer was beaten in the middle of the road

Gurugram News: बीच सड़क निजी कंपनी में महिला अधिकारी से मारपीट

Thu, 19 Jan 2023 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
lady officer was beaten in the middle of the road
बीच सड़क निजी कंपनी की महिला अधिकारी को पीटा
विज्ञापन

कार का हॉर्न बजाने को लेकर विवाद, आरोपी की तलाश में पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में एक चालक ने बीच सड़क में कार से उतारकर निजी कंपनी की महिला अधिकारी की पिटाई कर दी। घायल महिला ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि हाॅर्न बजाकर आगे निकलना कार सवार को अच्छा नहीं लगा और उसने ओवरटेक कर महिला की कार रुकवाई और पिटाई कर दी। सेक्टर-48 निवासी महिला निजी कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह सुबह करीब 9:30 बजे किसी काम से जा रही थी। एमडीआई फ्लाईओवर के पास एक कार सवार ने उसे ओवरटेक करके रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही आरोपी ने उसे पकड़कर गाड़ी से उतार दिया और पिटाई करने लगा। उसके कान और गाल पर चोट लगी है। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। पीड़िता ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। देर शाम को महिला पिता के साथ सेक्टर-18 थाने पहुंची और केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जाम के दौरान महिला के हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed