फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lab operator kidnapped, demanded 10 lakh from wife

लैब संचालक का अपहरण, पत्नी से मांगे 10 लाख

Wed, 27 Oct 2021 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Lab operator kidnapped, demanded 10 lakh from wife
गुरुग्राम। बदमाशों ने सेक्टर-52 क्षेत्र में संचालित एक डायग्नोस्टिक लैब के संचालक को राजस्थान के कोटपुतली से अपहरण कर लिया। संचालक की पत्नी से फोन कर अपहरणकर्ताओं ने दस लाख की फिरौती मांगी है। अपहरणकर्ताओं की धमकी के डरी लैब संचालक की पत्नी पुलिस को सूचना नहीं दे सकी। बुधवार को उसने इस मामले में केस दर्ज कराते हुए पुलिस से पति की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस लैब के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-57 निवासी वर्षा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पति सचिन की सेक्टर-52 में डायग्नोस्टिक लैब है। 23 अक्तूबर की रात साढ़े आठ बजे पति दोस्त के पास जाने की बात कह कर घर से गए थे। उसके बाद रातभर घर नहीं लौटने पर 24 अक्तूबर को सुबह 3 बजे पति से बात हुई। वह हाईवे के रास्ते पर बता रहे थे। करीब चार घंटे बाद लगभग आठ बजे दोबारा बात हुई, तो उन्होंने बताया कि वह राजस्थान कोटपूतली पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि कोई उनका पीछा कर रहा है और वह घर आकर पूरी बात बताएंगे। इसके बाद वह परेशान होने लगी और दोबारा डेढ़ घंटे बाद पति से व्हाट्सएप पर बात हुई। तभी उनका फोन किसी ने छीन कर बोला कि कल तक दस लाख का इंतजाम करो। कल शाम को फोन कर बताया जाएगा कि पैसे कहां पर लेकर आने हैं। अगर पुलिस और किसी अन्य को बताया तो जान से मार देंगे। इस फोन के बाद पति से उनकी बात नहीं हुई।
विज्ञापन

लैब संचालक के अपहरण के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। लैब संचालक को आई कॉल से अपहरणकर्ताओं की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों व लैब संचालक के फोन को ट्रैकिंग पर भी लगाया गया, ताकि सभी जानकारी मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीभगवान, एसआई व जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed