फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Knowledge of heritage instills self-confidence: CM Saini

विरासत का ज्ञान देता है आत्मविश्वास : सीएम सैनी

Sun, 27 Sep 2026 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of heritage instills self-confidence: CM Saini
सीएम ने जीयू में आयोजित अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया
विज्ञापन

सीएम बोले-अशोक सिंहल ने भारत की सांस्कृतिक चेतना जगाने के लिए जीवन समर्पित किया
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अशोक सिंहल ने अपनी प्रतिभा, समय और संपूर्ण जीवन भारत की सांस्कृतिक चेतना को जगाने के लिए समर्पित किया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने व्यापक जनसंपर्क और संगठन के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने युवाओं से भारतीय ज्ञान परंपरा, भाषाओं, कला और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी परंपराओं को समझना, मूल ग्रंथों को पढ़ना और विद्वानों से संवाद करना युवाओं के व्यक्तित्व को समृद्ध करता है। अपनी विरासत का ज्ञान आत्मविश्वास देता है और दुनिया से सीखने तथा दुनिया को कुछ नया देने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में अशोक सिंहल के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंहल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने व्यक्तिगत उन्नति के अवसरों के बजाय अपने ज्ञान और सामर्थ्य को समाज के लिए समर्पित करने का रास्ता चुना। सीएम ने संतों, धर्माचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामान्य परिवारों को व्यापक सांस्कृतिक उद्देश्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता बजरंग लाल बागड़ा ने अशोक सिंहल के जीवन, संघ से जुड़ाव, विश्व हिंदू परिषद के कार्यों में योगदान, संघर्ष और संगठन निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। आचार्य लोकेश मुनि ने अशोक सिंहल के जीवन और संकल्पों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका सपना अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माण देखना था। प्रदर्शनी में उनके जीवन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां और सामग्री प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed