फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   KD Singh Babu team wins the Aditya Bhardwaj First Memorial Hockey Tournament.

Gurugram News: केडी सिंह बाबू टीम ने जीती आदित्य भारद्वाज प्रथम स्मृति मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता

Tue, 21 Jul 2026 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
KD Singh Babu team wins the Aditya Bhardwaj First Memorial Hockey Tournament.
शूटआउट में धनराज पिल्लई टीम को 1-0 से हराया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में आयोजित आदित्य भारद्वाज प्रथम स्मृति मेमोरियल सिक्स-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता-2026 का खिताब केडी सिंह बाबू टीम ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में केडी सिंह बाबू टीम ने रोमांचक संघर्ष के बाद धनराज पिल्लई टीम को शूटआउट में 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।


फाइनल मुकाबला में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद विजेता के निर्णय के लिए दोनों टीमों को तीन-तीन स्ट्रोक दिए गए, जिसमें केडी सिंह बाबू टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की।प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मेजर ध्यानचंद टीम ने बलबीर सिंह सीनियर टीम को पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी राज यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महान खिलाड़ियों और दिवंगत व्यक्तित्वों की स्मृति में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता आदित्य भारद्वाज के विचारों, खेल भावना और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि यह प्रथम स्मृति मेमोरियल प्रतियोगिता थी, जिसमें कुल 10 टीमों ने भाग लिया। वहीं हॉकी प्रशिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि विजेता टीम को 3,100 रुपये, उपविजेता को 2,100 रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1,600 रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed