{"_id":"687a8e4e5afa053ec903d04d","slug":"kavan-yatra-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104904-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कावडियों का आगमन शुरू, बम बोल बम के उद्घोष से गूंजायमान हुई झिरका नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कावडियों का आगमन शुरू, बम बोल बम के उद्घोष से गूंजायमान हुई झिरका नगरी
विज्ञापन
कांवड़ शिविरों में धर्मलाभ कमाने वालों में मची होड़
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। तीन दिनों से क्षेत्र में बोलबम के जयकारों के बीच कावडि़यों का आगमन शुरु हो गया। कावड़ियों की संख्या को देखते हुए क्षेत्र में हाईवे किनारे जगह-जगह स्वयं सेवकों द्वारा कावड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। कावड़ सेवा शिविरों में सेवक शिवभक्तों की सेवा कर धर्मलाभ कमाने में जुट हैं। वहीं कावडि़यों के आगमन के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं।
बता दें कि 23 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व है। शिवभक्त हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री आदि पवित्र स्थलों से पवित्र गंगाजल (कांवड) लेकर आते हैं और शिवरात्रि के दिन भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। शहर की शिवम वाटिका में श्री शिव कावड़ सेवा समिति द्वारा शिविर लगाया गया है। प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश सिंगल ने बताया कि शहर में तीन दिनों से कावड़ शिविर में शिव भक्तों का आवागमन शुरू है। अब तक लगभग 450 से अधिक शिव भक्त कावड़िया शिविर में विश्राम कर अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ चुके हैं। शिविर के आयोजन की देख-रेख राधेश्याम खंडेलवाल, अशोक चावला, पार्षद विनोद जांगडा, अशोक जांगडा, हरीश नागपाल, ज्ञानचंद गोयल, कृष्ण पेंटर, अशोक गाबा सहित काफी गणमान्य लोग सेवा कर रहे हैं।