फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JJP will not take action against its leaders who join the strike

धरने में शामिल होने वाले अपने नेताओं पर कार्रवाई नहीं करेगी जजपा

Wed, 09 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
JJP will not take action against its leaders who join the strike
धरने में शामिल होने वाले अपने नेताओं पर कार्रवाई नहीं करेगी जजपा
विज्ञापन

जजपा किसानों के साथ है और उनके हितों पर कुठाराघात नहीं होने देंगे : धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्य की भाजपा सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की पहल पर मंगलवार को किए गए भारत बंद में शामिल होने वाले अपने नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। जजपा प्रवक्ता दलबीर धनखड़ ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है और उनके साथ कुठाराघात नहीं होने देगी। इस कारण किसानों के समर्थन में उतरने वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का सवाल ही नहीं उठता।
दलबीर धनखड़ ने कहा कि जजपा लगातार कृषि कानूनों के मामले में किसानों की मांग मानने के लिए केंद्र सरकार से अपील कर रही है। इस तरह उनकी पार्टी किसानों के साथ है और उनका हर कदम पर साथ देगी। इस मामले में उनकी पार्टी के नेता कई बार सार्वजनिक तौर पर अपनी और पार्टी की मंशा स्पष्ट कर चुके हैं। इस कारण ही उनकी पार्टी के नेता गुरुग्राम में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के भारत बंद के संबंध में दिए गए धरने में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में धरने में शामिल हुए नेताओं के बारे में पार्टी को पूरी जानकारी है। पार्टी न तो उनसे जवाब तलब करेगी और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। भारत बंद के सिलसिले में अनेक संगठनों ने मंगलवार को झाड़सा चौक पर धरना दिया था। इस धरने में जजपा के जिले के पूर्व अध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा, प्रदेश इकाई के पदाधिकारी नरेश सहरावत, सुरेंद्र ठाकरान आदि ने दस्तक दी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मंच साझा किया था। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध करने के साथ-साथ आंदोलनकारी किसानों को साथ देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed