फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jalabhishek took place in Shiva temples amid the chanting of Har-Har Mahadev.

Gurugram News: हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

Sat, 03 Aug 2024 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek took place in Shiva temples amid the chanting of Har-Har Mahadev.
कांवड़ियों ने हरिद्वार और गंगोत्री से लाया हुआ गंगाजल मंदिरों में चढ़कर यात्रा की संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्रावण की शिवरात्रि के मौके पर शहर भगवान शंकर की श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सराबोर रहा। सड़कों पर कांवड़िये नाचते गाते, दौड़ते भागते अपने इष्ट देव के मंदिर पहुंचने के उत्साह में दिखे। मंदिरों में लगातार कांवड़े चढ़ाई जा रही। एक रंग की टी शर्ट पहने डाक कांवड़ियों का जत्था खेल भावना की सामूहिकता के साथ भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जोश, जज्बे और एकजुटता का प्रतीक युवाओं का यह समूह निष्ठा और समर्पण के जज्बे का उदाहरण पेश कर रहा था। 24 घंटे के भीतर बगैर रुके लाए पवित्र गंगाजल से शिव लिंग का अभिषेक कर हर हर महादेव के जयकारे लगाए जा रहे थे।
शहर के पुराने शिवालयों घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर,गुफा वाले शिवमंदिर, बाबा प्रकाशपुरी मंदिर, कादीपुर स्थित 1008 बाबा रतन दास मंदिर, सेक्टर चार, पांच स्थित श्री राम मंदिर, सेक्टर पांच स्थित शिव हनुमान मंदिर, सेक्टर नौ स्थित गौरी शंकर मंदिर, डूंडाहेड़ा, मोलाहेड़ा, कार्टरपुरी आदि मंदिरों में हरिद्वार और गंगोत्री से कांवड़ लेकर आए भक्तों ने पवित्र गंगाजल अर्पित किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित प्राचीन घंटेश्वर मंदिर में लगे कांवड़ सेवा शिविर से ठहरे कांवड़ियों ने मध्य रात्रि से ही घंटेश्वर महादेव का पवित्र गंगाजल से अभिषेक करना शुरू किया था। राजीव नगर स्थित अखंड परमधाम गुफा वाले मंदिर में शिवरात्रि की पूजा महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरी द्वारा की गई । यहां 100 से ज्यादा कांवड़ें चढ़ाई गई। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि यहां चार अगस्त से 10 अगस्त तक शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोलाहेड़ा के शिव मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि पर पूजा अर्चना की। गांव के 15 युवाओं का समूह हरिद्वार से 12 घंटे में डाक कांवड़ लेकर पहुंचा और जलाभिषेक किया। ग्रामीणों ने भक्तों भंडारे का आयोजन किया।
सेक्टर 43 के वजीराबाद स्थित खोखड़ा जोहड़ के नवनिर्मित पांच मंजिले मंदिर में धूमधाम से महा शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। समाजसेवी मयंक शर्मा ने इस मंदिर में महारुद्र यज्ञ का आयोजन कराया। ब्राह्मणों द्वारा विधिवत रूप से भगवान भोले नाथ का सवा लाख मंत्रों का जाप किया गया। यह कार्यक्रम 12 दिनों तक चला। इस मौके पंडित इंद्रजीत शर्मा, विमल शर्मा, केशव शर्मा, परमजीत जून, अदिति वशिष्ठ आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सेक्टर 95 स्थित आरओएफ सोसाइटी में लाल पत्थर से बने मंदिर का उद्धाटन शिवरात्रि के मौके पर किया गया। मंदिर के उद्धाटन के मौके पर पूर्वांचल संगठन के मनमोहन सिंह, अनुज कुमार सिंह, मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश श्रीवास्तव, शेखर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed