फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Intense heat and poor air quality have added to people's woes.

Gurugram News: तेज धूप और खराब हवा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sat, 19 Sep 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Intense heat and poor air quality have added to people's woes.
आज का मौसम दोपहर मे निकली धूप और उमस रही। संवाद
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज धूप की जताई संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में मौसम एक बार फिर गर्म होने लगा है। तेज धूप और बढ़ती उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिन से उमस का असर बना हुआ है। शनिवार को भी दोपहर के समय गर्मी से लोग परेशान रहे। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।



धूल ने बिगाड़ी हवा की सेहत

शहर की जर्जर सड़कों और निर्माण कार्यों के कारण हवा में धूल बढ़ने लगी है। इससे गुरुग्राम और मानेसर की हवा की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। शनिवार को गुरुग्राम और मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) येलो जोन में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुग्राम का एक्यूआई 120 और मानेसर का 155 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 81 और मानेसर का 72 था। एक दिन में एक्यूआई बढ़ने से हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई। शहर में प्रदूषण बढ़ने का एक बड़ा कारण सड़कों के किनारे जमा मिट्टी और धूल है। इसके अलावा कई निर्माण स्थलों पर प्रदूषण रोकने के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed