फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Industrial areas hope for relief from power crisis

Gurugram News: औद्योगिक इलाके को बिजली संकट से राहत की उम्मीद

Fri, 06 Mar 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Industrial areas hope for relief from power crisis
औद्योगिक इलाके को मिलेगा बिजली संकट से राहत -मानेसर के सेक्टर 8 और सेक्टर 37 पार्ट टू में 66 केवीए सबस्टेशन बनेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर 37 औद्योगिक इलाके और आईएमटी मानेसर के टेक्नोलॉजी पार्क के बिजली सबस्टेशनों से उद्यमियों को राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की मांग उद्यमी हमेशा से करते आए हैं।
सेक्टर 37 पेस सिटी पार्ट टू के औद्योगिक इलाके में बना रहा 66 केवी सबस्टेशन से इस इलाके की औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ सेक्टर 10 ए के सबस्टेशन की ओवलोडिंग में भी राहत मिलेगी। इससे सेक्टर 10 ए और 37 के रिहाइशी इलाकों को भी फायदा मिलेगा। यह सबस्टेशन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) तैयार कर रहा है। 63 एमवीए क्षमता वाले इस सबस्टेशन के इस साल अप्रैल तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। करीब 22 करोड़ के खर्च पर यह सबस्टेशन तैयार हो रहा है। एचवीपीएन के एसडीओ पूनमचंद ने बताया कि इसके तैयार होने से पेस सिटी टू के औद्योगिक क्षेत्र को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस साल के अंत तक पूरा होगा टेक्नोलॉजी पार्क का सबस्टेशन
मानेसर के औद्योगिक इलाके के सेक्टर 8 के टेक्नोलॉजी पार्क में बन रहा 66 केवी सबस्टेशन इस साल के अंत तक पूरा किए जाना है। 63 एमवीए क्षमता वाले इस सबस्टेशन से औद्योगिक इलाके में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर पर लोड कम होगा और औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। यह प्रोजेक्ट हरियाणा औद्योगिक संरचनात्मक विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) करीब 28 करोड़ रुपये खर्च कर बना रहा है। इससे सेक्टर आठ के बड़े औद्योगिक क्षेत्र को बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर (बिजली) दिनेश सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट इस साल के अंत तक पूरा किया जाना है। औद्योगिक क्षेत्र के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए फेज पांच में भी 66 केवी सबस्टेशन की एक योजना पाइप लाइन में है।
इसके पहले हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने आईएमटी मानेसर के ट्रांसपोर्ट हब में 220 केवी का एक सबस्टेशन पिछले साल तैयार किया था।

वर्जन

पावर हाउस बनने के साथ- साथ केबल अंडरग्राउंड हो रहे हैं। बारिश और आंधी में जब कई बार ओवरहेड लाइन टूट जाती है तो बिजली संकट हो जाता है, इससे राहत मिलेगी मगर अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट ढूंढने में दिक्कत आती है।

- स्नेहलता भदौरिया, उद्यमी सेक्टर 37 पार्ट टू

सबस्टेशन से राहत तो मिलेगी मगर बिजली निगम को पुरानी लाइनों के अपग्रेडेशन के साथ फील्ड के कर्मियों लाइन मैन आदि की कमी को भी दूर करना होगा। यह एक बड़ा मु़द्दा है।
- विकास गुप्ता, महासचिव, मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन


-- पूनम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed