फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In the path sanchalan, the volunteers passed through the main roads of the city in a disciplined manner.

Gurugram News: पथ संचलन में स्वयंसेवक अनुशासित होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे

Mon, 06 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
In the path sanchalan, the volunteers passed through the main roads of the city in a disciplined manner.
मार्ग में खड़े लोगों ने स्वयंसेवकों पर की पुष्प वर्षा, भारत माता, वन्दे मातरम के जय घोष से किया अभिनंदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरुग्राम महानगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। मार्ग में खड़े लोगों ने स्वयंसेवकों पर न केवल पुष्प वर्षा की बल्कि भारत माता, वन्दे मातरम के जय घोष से अभिनंदन किया।
गुरुग्राम में अलग-अलग जगहों पर 17 कार्यक्रम हुए। पथ संचलन के मार्ग में शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र स्वयंसेवकों की दृढ़ चाल, अनुशासनबद्ध कदम और राष्ट्रगीतों की धुन थी। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के स्वयंसेवकों ने एक साथ एक स्वर और कदम ताल मिलाकर भाग लिया। लोगों ने पथ संचलन को देखकर न केवल संगठन की शक्ति का अनुभव किया, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश आत्मसात करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ की ओर से आयोजित उत्सव सभा भी रखी गई, जिनमें संघ शताब्दी वर्ष की महत्वता व सरसंघचालक मोहन भागवत ने दिए पंच परिवर्तन के विषयों को प्रमुखता से रखा गया। डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि समाज की चिंता करने के लिए पहले से ही कार्य होते रहे हैं, जिस तरीके से अर्जुन समाज की रक्षा के लिए अपने अज्ञातवास को भी भूलकर आगे आ गए थे, उसी तरीके से कई ऐसे कार्य हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से किए जाते हैं। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के बाद ब्रिगेडियर सतीश ने कहा कि विजयादशमी समाज में सज्जन शक्ति की उपासना का पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed