फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In 'Tabar Utsav' youth will learn the skills of sculpture with idol craftsmen

Gurugram News: ‘टाबर उत्सव’ में युवा मूर्ति शिल्पकारों के संग सीखेंगे मूर्तिकला के हुनर

Thu, 08 Jun 2023 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
In 'Tabar Utsav' youth will learn the skills of sculpture with idol craftsmen
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल स्तर के 5वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 30 जून तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर ‘टाबर उत्सव-2023’ का आयोजन राज्य के 22 जिलों के 22 सरकारी विद्यालयों में किया जा रहा है। जिसमें प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों को आधुनिक मूर्तिशिल्प क्ले मॉडलिंग, रिलीफ एवं 3डी स्कल्पचर आर्ट में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि टाबर उत्सव अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर, महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल, शिक्षा विभाग के निदेशक डा. अंशज सिंह के मार्गदर्शन में कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी (मूर्तिकला) हृदय प्रकाश कौशल तथा कार्यक्रम अधिकारी (कल्चर) पूनम अहलावत की देखरेख में किया जा रहा है। जिले में इस उत्सव का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। इस ग्रीष्मकालीन शिविर ‘टाबर उत्सव’ का उद्देश्य हरियाणा राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं को मूर्ति शिल्प कला में अपनी प्रतिभा निखारने व राज्य में लुप्त हो रही मूर्तिकला के विकास के उद्देश्य के साथ-साथ राज्य में होनहार कलाकारों को मार्गदर्शन देने के लिए सरकारी स्कूल स्तर के विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में तकनीकी दृष्टिकोण प्रयोगात्मक अभ्यास के साथ लर्निंग बाय डूइंग प्रोसेस के माध्यम से मूर्ति शिल्प व क्राफ्ट की सौंदर्यात्मक एवं विभिन्न माध्यमों में तकनीकी प्रशिक्षण भी मिलेगा।
विज्ञापन


डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं का रचनात्मक/कलात्मक विकास होगा। साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बालक-बालिकाओं को एक स्थान पर एकत्रित कर उस क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षण हॉबी क्लासेस के रूप में विद्यार्थियों को मूर्तिकला का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे सभी विद्यार्थी भविष्य में कला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की मूर्तिशिल्प प्रतियोगिताओं के बारे में भी जानेंगे। इस अवसर पर एलएफएलएन की संयोजक कुसुम मलिक, मूर्ति कलाकार कन्हैया, स्कूली अध्यापक इमरान तथा हरीश कुमार सहित अन्य स्कूली बच्चे व मूर्ति कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : 1 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घासेड़ा में चल चल रहे टावर उत्सव कार्यक्रम में शिल्पकार बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाते हुए।




अब मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा 357 रुपये दैनिक मेहनताना
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने श्रमिकों के दैनिक वेतन में की बढ़ोतरी

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में काम करने वाले श्रमिकों को प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में बढ़ोतरी की गई है। दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा के मनरेगा श्रमिकों को दैनिक वेतन में अब 357 रुपये मिलेंगे। डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों व कामगारों के हक के लिए सदैव प्रयासरत है। मनरेगा मजदूरों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे ग्रामीण विकास में तेजी आएगी।
हरियाणा प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब प्रतिदिन के हिसाब से 357 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश के मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दैनिक वेतन में 26 रुपये के हिसाब से बढ़ोतरी की है। इससे पहले मनरेगा मजदूरों को हरियाणा में 331 रुपये प्रतिदिन दिए जाते रहे हैं।




14 जून तक कराएं आधार अपडेट, नहीं लगेगा कोई शुल्क
आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अतिरिक्त उपायुक्त रेनु सोगन ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अवश्य अपडेट कराएं। उन्होंने बताया कि 14 जून तक आधार कार्ड अपडेशन का कार्य निशुल्क किया जा रहा है। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिले में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई ने 14 जून तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए शुल्क माफ कर नागरिकों को राहत प्रदान की है।

एडीसी ने बताया कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed