फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In a city of glittering buildings, the reality lies rotting on the ground.

Gurugram News: चमचमाती इमारतों के शहर में जमीन पर सड़ती हकीकत

Tue, 10 Feb 2026 04:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
In a city of glittering buildings, the reality lies rotting on the ground.
ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास फैली गंदगी, प्रोटोकॉल फेल
विज्ञापन

कुशाल रंगा
बादशाहपुर। एक तरफ जहां गुरुग्राम अपनी ऊंची इमारतों और साइबर सिटी के टैग से विश्व में जाना जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ शहर की जमीनी हकीकत बदबूदार और नारकीय बनी हुई है। प्रशासन की नाक के नीचे इस्लामपुर और बेगमपुर खटोला जैसे इलाके कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुके हैं।


स्थान : सेक्टर-62

समय- 11:04

सेक्टर-62 क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन चालकों और राहगीरों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, लेकिन कूड़े के अंबार के कारण यहां से गुजरना लोगों के लिए परेशानी भरा हो गया है। कचरे से उठती दुर्गंध और फैली गंदगी न केवल वातावरण को प्रदूषित कर रही है, बल्कि बीमारियों को भी न्योता दे रही है।
विज्ञापन



स्थान: सेक्टर 38 इस्लामपुर गांव
समय- 12:41
सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के ठीक बगल में स्थित इस्लामपुर गांव की मुख्य सड़क प्रशासनिक लापरवाही की गवाह बनी रही है। सरकार के दावों के बीच मुख्य सड़क पर फैले कचरे ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थान: सेक्टर 74 स्थित बेगमपुर खटोला

समय- 01:31
सेक्टर-74 स्थित बेगमपुर खटोला इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर चौहान पट्टी तक की सड़कें अब चलने लायक नहीं बची हैं। सबसे दुखद स्थिति वार्ड-26 स्थित श्मशान घाट रोड की है। लोगों को अपने प्रियजनों की अंतिम विदाई के लिए कचरे और बदबू के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कचरे के कारण यहां से निकलना मुश्किल हो गया है।

----

टैक्स भरने पर मिल रहीं बीमारियां
नगर निगम को कई बार शिकायत दी, पर स्थिति जस की तस है। श्मशान घाट जैसे रास्ते को कचरा घर बना देना प्रशासन की संवेदनहीनता है। - सूरजपाल
सड़क पर पड़ा कचरा शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहा है। भारी टैक्स भरते हैं, लेकिन बदले में हमें सिर्फ बदबू और बीमारियां मिल रही हैं। - सुमित कुमार
स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित है। कूड़ा उठाने वाली गाड़िया नियमित समय पर आए तो यह गंदगी साफ हो सकती है। - संदीप राघव
बरसात के दिनों में कूड़ा नालियों में जाकर जाम की स्थिति भी पैदा कर देता है, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। - नितिन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed