फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal possession was done for 35 years

35 साल से था अवैध कब्जा, किया जमींदोज

Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession was done for 35 years
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-5 के शॉपिंग कांप्लेक्स की जमीन पर 35 साल से काजिब अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर-5 एसएचओ के साथ 100 रैपिड महिला और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच यहां सभी अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन

जेई संदीप लोट ने बताया कि विभाग की संपदा दफ्तर-1 की प्रवर्तन टीम ने सेक्टर में दो दिन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कुल दो एकड़ व्यावसायिक जमीन को कब्जा मुक्त करवाया गया। यहां पर एक कार सर्विस स्टेशन, पांच पक्के मकान, चार नर्सरी, दो बिल्डिंग मैटेरियल दुकान, 50 के अधिक झुग्गियां बनी हुई थीं जिन्हें दो जेसीबी मशीनों की सहायता जमींदोज कर दिया। तोड़फोड़ के दौरान कई लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन सुरक्षाबलों ने स्थिति नियंत्रण में रखी। अधिकारियों ने बताया कि इस जगह से अवैध वसूली भी की जाती थी। नर्सरी और झुग्गियों से हर महीने अवैध वसूली की जाती है। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अंकित चौहान, एसडीई सर्वे यशवंत सिंह, जेई ललित हंस, जेई आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देर शाम शुरू हुई थी कार्रवाई
सेक्टर पांच में तोड़फोड़ की कार्रवाई की शुरुआत बुधवार देर शाम शुरू हो पाई थी। रात तक कई अवैध निर्माण तोड़ने के बाद यहां अवैध वर्कशॉप के मालिक को नायब तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को 11 बजे तक मोहलत दी थी कि वह स्वयं अवैध तोड़ लें। बताया जा रहा है कि बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर तीन घंटे की देरी से पहुंचे थे इसलिए बृहस्पतिवार को दोबारा टीम को मौके पर आना पड़ा इसे लेकर एचएसवीपी अधिकारियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-पांच में शॉपिंग कांप्लेक्स की जमीन पर 35 साल से अवैध कब्जा था। जमीन खाली करा ली गई है, अब इसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग की सभी जमीनों से अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।
-यशवंत सिंह एसडीई सर्वे, संपदा दफ्तर-1 एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed