फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal encroachments removed from Sector-38, 47 and Islampur Colony

Gurugram News: सेक्टर-38, 47 और इस्लामपुर कॉलोनी से हटाए अवैध कब्जे

Sat, 28 Jun 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments removed from Sector-38, 47 and Islampur Colony
नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा है विशेष अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त, साफ व सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को सेक्टर-38, इस्लामपुर कॉलोनी, सेक्टर-47 तथा आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया।

अभियान के तहत सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों से रेहड़ी-पटरी व खोखे को हटाया गया। अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करते हुए उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि यह अभियान नगर निगम द्वारा शहर को साफ-सुथरा और यातायात के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। गुरुग्राम की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे न केवल सुंदरीकरण में बाधक हैं, बल्कि यातायात व आमजन की आवाजाही में भी असुविधा उत्पन्न करते हैं। ऐसे में निगम की टीमें प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही हैं। निगम द्वारा केवल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ही नहीं की जा रही है, बल्कि स्थानीय दुकानदारों और वेंडर्स को इस विषय में जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed