फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If your health worsens, you will reach the hospital within ten minutes

Gurugram News: तबियत बिगड़ी तो दस मिनट में पहुंचेंगे अस्पताल

Mon, 04 Sep 2023 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
If your health worsens, you will reach the hospital within ten minutes
ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया रूट प्लान, मेदांता और नारायाणा अस्पताल अलर्ट मोड पर
विज्ञापन


मयंक तिवारी
गुरुग्राम। जी-20 की बैठक में आने वाले विदेशी मेहमानों का अगर स्वास्थ्य खराब होता है तो पल भर में उनको होटल से अस्पताल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से होटल से अस्पतालों तक का रोड मैप तैयार किया गया है। होटल से अस्पतालों के बीच की दूरी मात्र 10 मिनट में तय होगी। इन अस्पतालों में एक फ्लोर पर अलग से कमरे व चिकित्सक की तैनाती की गई है।
विदेशी मेहमानों की आकस्मिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नारायणा और मेदांता अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तावडू के आईटीसी ग्रांड में होने वाली बैठक में शामिल 50 से अधिक विदेशी मेहमान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित होटल हयात में ठहरे हुए हैं। यहां पर ठहरने वालों की तबीयत अगर खराब होती है तो उनको टोल क्राॅस करके मेदांता अस्पताल पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की ओर से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की ड्यूटी इस रूट पर लगाई गई है। रात में भी इनकी डयूटी रहेगी। इसके साथ ही सेक्टर 18 में स्थित होटल ओबराॅय में ठहरने वाले 100 से अधिक लोगों को उपचार के लिए डीएलएफ फेज तीन के नारायणा अस्पताल में दिखाया जाएगा। इसके साथ ही मेदांता अस्पताल में भी उनको दिखाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी जानें


-हयात होटल में ठहरने वालों को राजीव चौक के नीचे से ताऊ देवीलाल स्टेडियम के भीतर से मेदांता ले जाया जाएगा।
-ओबराॅय होटल में ठहरने वालों को दिल्ली बाॅर्डर के अंडरपास से नारायणा ले जाया जाएगा। हाईवे के रास्ते से मेदांता भी ले जाया जा सकता है।


विदेशी मेहमानों के स्वास्थ्य की जांच को लेकर अलग-अलग अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ डाॅक्टरों की उपचार के दौरान वहां पर तैनाती भी रहेगी। मेदांता और नारायणा अस्पताल में जी-20 को लेकर अलग से डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

-वीरेन्द्र यादव, सीएमओ, गुरुग्राम



दोनों होटलों से अस्पतालों के रूट पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर की अलग-अलग तैनाती की गई है। एसीपी स्तर के अधिकारी अपने क्षेत्र के अस्पतालों के रूट पर नजर रखेंगे। इस रूट पर तैनात किए गए कर्मियों की ड्यूटी की रिहर्सल भी हो चुकी है।
- वीरेन्द्र विज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed