फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the demands are not met, the Transport Minister's residence will be gheraoed on July 25.

Gurugram News: मांगे नहीं मानने पर 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का किया जाएगा घेराव

Thu, 16 Jul 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
If the demands are not met, the Transport Minister's residence will be gheraoed on July 25.
हरियाणा रोडवेज राज्य सांझा मोर्चा ने परिवहन मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज राज्य सांझा मोर्चा ने बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों की मांगों लेकर बस अड्डा से जुलूस निकालते हुए मंडल आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार को परिवहन मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि मंडल आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन व ज्ञापन देने के बाद भी प्रदेश सरकार ने मांगों को नहीं माना तो 25 जुलाई को न्याय मार्च करके अंबाला छावनी स्थित परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।
बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा मंडल आयुक्त गुरुग्राम को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें गुरुग्राम डिपो के अलावा रेवाड़ी, नूंह, नारनौल डिपो के रोडवेज कर्मचारी भी शामिल हुए। गुरुग्राम बस अड्डा से नारेबाजी करते हुए रोडवेज कर्मचारी सिविल लाइंस स्थित मंडल आयुक्त के कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संदीप दलाल ने कहा कि रोडवेज विभाग में कर्मचारियों की सेवानिवृति व समय पर भर्ती न होने के कारण चालक, परिचालक, मैकेनिक, हेल्पर, सफाईकर्मियों की बहुत कमी हो गई है। इस कारण सरकारी बसों का संचालन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आम जनता को सरकारी परिवहन सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने सुनी कर्मचारियों की बातें
मंडल आयुक्त ने अपने प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार को ज्ञापन लेने के लिए भेजा। ऐसे में रोडवेज कर्मचारी भड़क गए और मंडल आयुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों का कहना था कि वे एसडीएम से नीचे के अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। इसके बाद उन्होंने मंडल आयुक्त के कार्यालय के गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और गाड़ी को कार्यालय के गेट के बाहर नहीं जाने दिया। इसके बाद मंडल आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम हितेंद्र कुमार रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी बातों को सुनकर ज्ञापन लिया। इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज राज्य सांझा मोर्चा के राज्य नेता जयबीर घणघस, जगदीप लाठर, संदीप रंगा, वीरेंद्र, दिनेश, माया राम, बलदेव, वीरेंद्र सिंह, अशोक खोखर, मुकेश दुहन सहित काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed