फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If Pataudi is not made a district, there will be boycott of elections.

Gurugram News: पटौदी को जिला नहीं बनाया तो चुनावों का होगा बहिष्कार

Sat, 10 Aug 2024 06:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
If Pataudi is not made a district, there will be boycott of elections.
सर्व समाज की पंचायत में लोगों ने एक स्वर में कहा- पटौदी बने जिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। पटौदी को जिला बनाए जाने को लेकर पार्थ पैलेस में सर्व समाज के लोगों की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में काफी संख्या में आम लोगों सहित राजनीति से जुडे़ लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में लोगों ने कहा कि यदि पटौदी को जिला नहीं बनाया तो चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
पंचायत में उपस्थित विभिन्न लोगों ने एक स्वर में कहा कि पटौदी जिला बने ये हमारा हक है। इस क्षेत्र की जनता पिछले काफी समय से सरकार से जिला बनाए जाने को लेकर मांग करती आ रही है। उसके बाद भी पटौदी को जिला नहीं बनाया गया। अबकी बार क्षेत्र की जनता ने एकजुट होकर मन बना लिया है कि पटौदी जिला बने।
विज्ञापन

सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि पटौदी को जिला बनाए जाने को क्षेत्र की जनता की मांग दशकों से चली आ रही है। पटौदी में सभी सरकारी कार्यालय जो जिले में होते हैं वो भी बने हुए हैं। इसके बाद भी सरकार ने आज तक इसे जिला नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर पटौदी को जिला नहीं बनाया तो सभी मतदाता आने वाले चुनावों का विरोध कर चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक रामबीर सिंह, कांग्रेसी नेता सुधीर चौधरी, विहिप मानेसर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, कांग्रेसी नेत्री पर्ल चौधरी, पहलवान दलीप छिल्लर, ओमसिंह चौहान, सरपंच आजाद सिंह, सरपंच राजपाल यादव सहित काफी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article