फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If it rains then there will be waterlogging, the drainage is not good

निकासी का नहीं हुआ बंदोबस्त, घरों में घुसेगा पानी

Sun, 20 Jun 2021 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
If it rains then there will be waterlogging, the drainage is not good
गुरुग्राम। निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से साउथ सिटी वन सोसाइटी का इलाका एक बार फिर जलभराव के लिए तैयार है। साल भर में यहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। अब मानसून सिर पर हैं। यहां के लोग फिर बरसात के मौसम में नारकीय हालातों से दो-चार होंगे। पिछले साल बारिश में यहां रोजाना घरों में पानी घुस गया था।
विज्ञापन

साउथ सिटी वन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए सदस्य अरूण खन्ना ने बताया कि सोसाइटी के ए, सी, के, आई, एम, एन और ओ आदि इलाकों में बारिश के बाद पानी जमा हो जाता है। मौर्य स्कूल के पास जबरदस्त जलभराव होता है। पिछले साल जब ऐसे हालत बने तो निगम के अधिकारियों से शिकायत कर इन इलाकों से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था करने को कहा, लेकिन सालभर बीत गया और अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब मानसून में कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में फिर जलभराव होगा और घरों में पानी भरेगा। इलाके के निवासी अश्विनी दुग्गल ने बताया कि सोसाइटी पदाधिकारियों ने बैठक के बाद अधिकारियों से शिकायत की है, अभी तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed