फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Identification of miscreants is being done through CCTV footage

Gurugram News: सीसीटीवी फुटेज से की जा रही उपद्रवियों की पहचान

Mon, 13 Apr 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Identification of miscreants is being done through CCTV footage
- वायरल वीडियो का भी लिया जा रहा सहारा, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स भी रही तैनात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोमवार को हुई तोड़फोड़ में शामिल उपद्रवियों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से भी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
कई जगहों पर हुए हंगामे के बीच पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स की भी मदद ली गई। हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए यक्ष ऐप का भी सहारा लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर स्थानों पर प्रदर्शनकारियों के हाथों में बेल्ट और डंडे भी थे। कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की भी खबर सामने आई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल रहीं महिलाएं
प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर देखने को मिली। महिलाएं कंपनियों के बाहर और सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रही थीं। कई जगह शुरु में प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाओं के हाथ में था हालांकि पत्थरबाजी और हिंसक झड़प शुरू होते ही महिलाएं पीछे हट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने पर भी हुआ पथराव, सीपी और डीएम ने मोर्चा संभाला

फेज-2 में दोपहर तक स्थिति कुछ काबू में हुई। इसके बाद सेक्टर-63 की तरफ हिंसा बढ़ गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे सेक्टर-63 थाने पर पथराव हो गया। साथ ही कार सर्विस सेंटर में आगजनी की गई। जिसके बाद भारी पुलिस बल सेक्टर-63 की तरफ पहुंचा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह व डीएम मेधा रूपम टीम के साथ सेक्टर-63 पहुंचीं। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से भाग निकले। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और प्रदर्शन करने वालों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed