{"_id":"6a873cce165393516202671b","slug":"i-am-tired-of-life-no-one-is-responsible-for-my-death-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98398-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ''जिंदगी से थक गया हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ''जिंदगी से थक गया हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं''
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखकर बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दौलताबाद फ्लाईओवर के पास 19 अगस्त की देर रात करीब 2 बजे एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को जांच के दौरान बुजुर्ग के पास से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी से थक गया हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सेक्टर-43, सुशांत लोक-1 निवासी प्रदीप कुमार अरोड़ा (72) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बुजुर्ग (मृतक) कई साल पहले इंडियन बैंक में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी बाबू लाल ने कहा कि आत्महत्या मामले में कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।