{"_id":"6a11b8b6084996c7320b9cf8","slug":"husband-hanged-himself-after-a-quarrel-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88963-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: झगड़े के बाद पति ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: झगड़े के बाद पति ने लगाया फंदा
विज्ञापन
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना के अंतर्गत बेगमपुर खटोला में 22 मई को एक युवक ने पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान युवक की पत्नी कंपनी में ड्यूटी पर चली गई थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही एसपीआर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक की पहचान गुमला (झारखंड) के अस्ता गांव निवासी विपुल (26) के रूप में हुई है। वह पत्नी अनुजा के साथ बेगमपुर खटोला गांव में किराये पर रहता था। वे दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। विपुल की नाइट की ड्यूटी चल रही थी, जबकि उसकी पत्नी की दिन की शिफ्ट चल रही है। 22 मई को युवक कमरे पर ही था व उसकी पत्नी दोपहर करीब 1 बजे कमरे पर खाना खाने आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
पहले भी हो चुके हैं झगड़े
बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी ने उसे खाना खाने के दिया तो उसने फेंक दिया। जब उसकी पत्नी खाना खाने लगी तो उससे भी छीनकर फेंक दिया था। इसके बाद पत्नी वापस कंपनी में चली गई और युवक ने दरवाजा अंदर से बंद करके फंदा लगा लिया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला किसी से विपुल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में महिला ने मकान मालिक को इसके बारे में बताया। मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक को फंदे पर लटका पाया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे।
विज्ञापन
-- --
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। काेई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र, जांच अधिकारी, एसपीआर पुलिस चौकी
प्रवीन कुमार