फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Humiliation for BJP Women Leaders; Matter Reaches Police Station

Gurugram News: भाजपा नेत्रियों में फजीहत, थाने तक पहुंचा मामला

Tue, 12 May 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Humiliation for BJP Women Leaders; Matter Reaches Police Station
-सोशल मीडिया पर दो नेत्रियों में हुई थी जुबानी जंग, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला भाजपा की एक महिला नेत्री के खिलाफ अब दूसरी महिला नेत्री ने मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर जुबानी जंग से शुरु हुआ यह विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया है। चौंकाने वाली बात है पार्टी का नेतृत्व भी इन नेत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने से डर रहा है। दरअसल इनमें से एक नेत्री अपने आप को मुख्यमंत्री की नजदीकी बताती है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गोल्डी शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष निशा सैनी के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने संगठन में हलचल बढ़ा दी है। विवाद ने उस समय तूल पकड़ा जब निशा सैनी फेसबुक पर लाइव आई और उन्होंने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बैंक मैनेजर पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और पार्टी के नाम पर महिलाओं से कथित तौर पर अवैध वसूली करने का भी महिला जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी की छवि खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जरूरत पड़ने पर मामला मुख्यमंत्री तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद गोल्डी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर सुनियोजित तरीके से बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री द्वारा उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। गोल्डी शर्मा ने थाना शहर फिरोजपुर झिरका में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने बताया कि संगठन इस विवाद को सार्वजनिक मंचों से हटाकर आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश में जुटा हुआ है, ताकि पार्टी की छवि पर असर न पड़े। फिरोजपुर झिरका शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि गोल्डी शर्मा की तरफ से शिकायत मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed