{"_id":"67e1bbda96c2ff298f0a19d7","slug":"huge-fire-in-junk-warehouse-loss-of-lakhs-gurgaon-news-c-25-1-mwt1003-102025-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत गांव खोरी कला में स्थित एक कबाड़ गोदाम में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। स्थिति बिगड़ते देख भिवाड़ी दमकल विभाग से भी एक गाड़ी बुलाई गई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कबाड़ गोदाम के मालिक जुनैद के अनुसार, आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में रखे कबाड़ में प्लास्टिक, रसायनयुक्त ड्रम और लोहे जैसी ज्वलनशील वस्तुएं होने के कारण आग तेजी से फैली। स्थानीय निवासी हाजी अब्दुल हारून, इलियास, सरफराज, आजाद पवन दायमा आदि ने बताया कि यह क्षेत्र कबाड़ गोदामों से भरा पड़ा है। औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी से लाए गए हानिकारक रसायनयुक्त प्लास्टिक ड्रम और अन्य कबाड़ यहां जमा किए जाते हैं। यहां पहले भी आग लगने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कबाड़ गोदामों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।