{"_id":"688767f5313426dae00e08f4","slug":"htet-will-be-held-on-30th-and-31st-july-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63373-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 30 व 31 जुलाई को आयोजित किया जाएगा एचटेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 30 व 31 जुलाई को आयोजित किया जाएगा एचटेट
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर की गई बैठक, परीक्षा के नोडल अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
30 जुलाई को एक शिफ्ट व 31 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में 30 व 31 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सोमवार को बैठक की गई। एडिशनल लेबर कमिश्नर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी कुशल कटारिया ने सेंटर संचालकों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदू बोकन व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में जिला शिक्षा विभाग से रचना बंसल ने पीपीटी के माध्यम से सभी को परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
कुशल कटारिया ने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है, जिसे सभी सेंटर संचालकों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। उन्होंने कहा कि सभी सेंटर संचालक यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न हो। परीक्षा के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर लें।
लेवल तीन में 12,327 परीक्षार्थी होंगे शामिल
कटारिया ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लेवल तीन की परीक्षा 30 जुलाई को एक शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 40 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 12,327 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार लेवल दो व एक की परीक्षा 31 जुलाई को सुबह व दोपहर की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। लेवल 2 की परीक्षा 69 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक करवाई जाएगी, जिसमें 20,122 परीक्षार्थी शामिल होंगे। लेवल एक की परीक्षा के लिए 34 केंद्रों पर दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें 10,334 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों से संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से जुड़ी तैयारियां समय रहते पूरा करने व परीक्षा केंद्रों पर शौचालयों व बोर्ड की ओर से निर्धारित मानकों के तहत सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।