फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HTET examination was conducted in a peaceful and systematic manner in the district

Gurugram News: जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई एचटेट परीक्षा

Thu, 31 Jul 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
HTET examination was conducted in a peaceful and systematic manner in the district
दो शिफ्टों में आयोजित परीक्षा में 30,456 परीक्षार्थियों में से 9929 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।


जिले में परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त श्रम आयुक्त (एनसीआर) कुशल कटारिया ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में लेवल दो व एक की परीक्षा के लिए सुबह व दोपहर की शिफ्ट के लिए 69 व 34 केंद्र बनाए गए थे। इसमें लेवल 2 के लिए सुबह 10 बजे से 12.30 बजे की शिफ्ट में 20,122 परीक्षार्थी में से 6,573 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार लेवल एक की परीक्षा जोकि दोपहर तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। इसमें 10,334 परीक्षार्थी में से 3356 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके। परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की। किसी भी केंद्र पर भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति नहीं रही और सभी अभ्यर्थियों ने समय पर परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed