फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP's vacant lands will soon be e-auctioned

Gurugram News: एचएसवीपी की खाली जमीनों की होगी जल्द ई नीलामी

Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
HSVP's vacant lands will soon be e-auctioned
मुख्य प्रशासक ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की लंबे समय से नीलाम नहीं हो पा रही संपत्तियों की जल्द ही ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही प्राधिकरण की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध कब्जों को भी हटवाया जाएगा।
इस संबंध में प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने सेक्टर-14 स्थित प्राधिकरण के कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि उन सभी संपत्तियों की सूची बनाई जाए जिनकी नीलामी लंबे समय से नहीं हो सकी है। ऐसी कुछ संपत्तियों के विषय में अमर उजाला ने 18 अप्रैल के अंक में खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इसमें सात बैंकवे, 23 शॉपिंग कम ऑफिस, 24 बूथ और 8 होटल वे की 20 साल से नीलामी नहीं होने और उनकी दुकानों के जर्जर हालत में होने की बात कही थी।
उन्होंने उन भूखंडों की सूची भी मांगी जिन पर अवैध कब्जे होना या अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने सरकारी जमीन से जल्द से जल्द किसी भी कीमत पर अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए हैं। इन जमीनों को प्रयोग में नहीं लाए जाने के कारण प्राधिकरण की करोड़ों रुपये की संपत्ति बेकार पड़ी हुई है। इनसे किराया भी नहीं मिल रहा है। बैठक में प्राधिकरण के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed