फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hit a government vehicle while driving carelessly

Gurugram News: लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सरकारी गाड़ी को मारी टक्कर

Thu, 26 Jun 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hit a government vehicle while driving carelessly
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

वारदात में प्रयोग की गई स्कोर्पियो जब्त और शराब की बोतलें बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस की ईआरवी गाड़ी को टक्कर मारने वाले स्काॅर्पियो गाड़ी के चालक को गिरफ्तार किया गया है। चालक की पहचान बागपत (उत्तर प्रदेश) के सलावतपुर गांव निवासी भारत के रूप में हुई है। वहीं, गाड़ी में बैठे युवक की पहचान पलवल के गांव प्रथला निवासी साहिल तंवर के रूप में हुई है। जांच में साहिल तंवर की मामले में कोई संलिप्तता नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।
सुशांतलोक थाना के प्रभारी ने बीते मंगलवार की रात को लापरवाही से गाड़ी चलाने, काली फिल्म लगाने और नंबर प्लेट न होने के कारण स्काॅर्पियो गाड़ी को पकड़ने की वीटी कराई थी।
विज्ञापन


वीटी पर स्कार्पियो गाड़ी की सूचना मिलते ही ईआरवी-246 की टीम ने इफको चौक के पास गाड़ी को देखा। गाड़ी इफको चौक पर लगे पुलिस नाके को तोड़ते हुए एमजी रोड पर पहुंची तो ईआरवी ने हूटर बजाकर स्कार्पियो के चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियो जब सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंची तो लापरवाही व रफ्तार से बैक करके पुलिस की ईआरवी को टक्कर मार दी। इसी दौरान मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ ने गाड़ी चालक व गाड़ी में बैठे युवक के साथ पिटाई शुरू कर दी। पुलिस की ईआरवी टीम ने भीड़ को उसके बाद शांत कराया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी चालक नशे की हालत में था। साथ ही, गाड़ी से शराब की बोतल बरामद की गई।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ डीएलएफ फेज-2 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कोर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed