{"_id":"68c45ac5121d6d6d95093092","slug":"helper-died-in-road-accident-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106277-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसे में दो हेल्परों की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसे में दो हेल्परों की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर
Fri, 12 Sep 2025 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में भरा सामान खाली कर राजस्थान से फरीदाबाद जा रहे थे ड्राइवर-हेल्पर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 43 के पास बुधवार रात को एक सड़क हादसे में बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले दो हेल्परों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों अपने ड्राइवर के साथ ट्रक में भरा हुआ सामान खाली कर राजस्थान से फरीदाबाद जा रहे थे। जब तीनों दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तो सामने अवैध रूप से खड़े एक ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत, वहीं गाड़ी के ड्राइवर की हालात गंभीर बनी हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में विनय पांडे निवासी गंगापुर थाना बेसुअर जिला बक्सर ने बताया कि उनके ससुर त्रिलोकी पाठक, धर्मेंद्रपाल और ललित कुमार निवासी पठखोलिया जिला बक्सर बिहार करीब 6 साल से ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर 87 में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करते थे। इनमें से ललित कुमार ट्रक ड्राइवर है। त्रिलोकी और धर्मेंद्र पाल गाड़ी पर हेल्पर का काम करते थे। बीते 9 सितंबर को तीनों गाड़ी में माल लोड कर राजस्थान के सीकर में गए थे। जब गाड़ी खाली कर 10 सितंबर की रात तीनों दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनल नंबर 43 पर पहुंचे, उसी दौरान सामने खड़े ट्रक ये उनकी गाड़ी टकरा गई।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।