फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   health

Gurugram News: अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती बरतने के निर्देश

Tue, 19 Aug 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
health
- पीसी-पीएनडीटी बैठक में लिए कई अहम फैसले
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा– नियमों की अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई

पलवल। सिविल सर्जन कार्यालय में सोमवार को हुई जिला सलाहकार समिति पीसी-पीएनडीटी की मासिक बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, नाम जुड़ने व हटाने और समय निर्धारण से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला उपयुक्त प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. जयंत आहूजा व नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने की।

बैठक में होडल, हथीन और पलवल के विभिन्न अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटर्स से डॉक्टरों के नाम जोड़ने और हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत हुए। वहीं कुछ केंद्रों ने अल्ट्रासाउंड मशीनों के समय में बदलाव और नवीनीकरण का प्रस्ताव रखा। कई जगह डॉक्टरों की अनुपलब्धता या केंद्रों के बंद होने पर मशीनें सील करने व बाईबैक करने के मामले भी सामने आए।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों व क्लीनिकों के यूएसजी सेंटरों का नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी केंद्र पर पीसी-पीएनडीटी एक्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो संबंधित अस्पताल या डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed