{"_id":"673b870773469755b6085454","slug":"haryana-newsfine-of-rs-40-thousand-for-violation-of-grp-rules-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-44076-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hariyana News:ग्रैप के नियमों का उल्लंघन पर 40 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hariyana News:ग्रैप के नियमों का उल्लंघन पर 40 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
शहर में वायु की गुणवत्ता खराब होने से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद लागू ग्रैप-4 नियमों का उल्लंघन धड़ल्ले से जारी है। सोमवार को नगर निगम की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये के चालान किए। नियमों की पालना में निकली टीम को सेक्टर-6 स्थित दयानंद कॉलोनी में एक साइट पर चोरी छुपे निर्माण करता पाया गया। जबकि निर्माण कार्यों पर पहले से ही पाबंदी है। नियमों के उल्लंघन पर टीम ने साइट पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा पटेल नगर में रोक के आदेशों का पता होने के बाद भी धड़ल्ले से साइट पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। टीम ने वहां मौके पर ही काम को रुकवाया व 10 हजार रुपये का बतौर जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा एनजीटी के नियमों का उल्लंघन पर सेक्टर-12 में मियांवाली कॉलोनी, पटेल नगर, पालम विहार और रेजांगला चौक पर तंजूर में कोयला जलाने पर पांच-पांच हजार का चालान किया गया। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि किसी भी हाल में उल्लंघन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।