फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Had Nuh police been ready, Junaid and Nasir would have been alive

गुरुग्राम: नूंह पुलिस मुस्तैद होती तो जिंदा होते जुनैद और नासिर

Sat, 18 Feb 2023 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Had Nuh police been ready, Junaid and Nasir would have been alive
नूंह पुलिस मुस्तैद होती तो जिंदा होते जुनैद और नासिर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। इंडियन नेशनल लोकदल राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी की टीम ने गांव घाटमीका का दौरा कर परिजनों से मुलाकात की। सांत्वना देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में इनेलो के हल्का प्रधान मोहम्मद इकबाल ने कहा कि दरिंदों की गिरफ्तारी से नहीं बल्कि उन्हें कड़ी सजा दिलाने से पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।



इस गांव में यह तीसरी घटना है जब तथाकथित गो रक्षकों और गुंडों ने ऐसा किया है। सीबीआई जांच तो ढकोसला बनकर रह गई है। इसलिए मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष हारुन खान ने कहा कि मेवात क्षेत्र में गोरक्षा के नाम पर गोपालकों की हत्याएं बढ़ती जा रही हैं। जो समाज के हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बर्बाद करने की पहल है। ऐसे दरिंदों को राजस्थान सरकार कड़ी से कड़ी सजा दिलानी होगी।
विज्ञापन


मेव पंचायत अलवर के संरक्षक शेर मोहम्मद ने कहा कि सभी समाजों को एकजुट होकर ऐसी घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। जिस प्रकार हिंदू गोपालन करते हैं इसी प्रकार मुसलमान भी मेवात में लाखों की तादाद में गोपालन सदियों से करते आ रहे हैं। ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान वसीम अकरम में इंजीनियर का कहना है कि बड़ी मुश्किल से राजस्थान पुलिस ने पहले दिन अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी। अब जाकर हत्या की धाराएं जोड़ी है। राजस्थान पुलिस भी नहीं सुनती और हरियाणा की पुलिस तो बिल्कुल बेकार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वसीम ने कहा कि लोगों के नूंह एसपी और फिरोजपुर झिरका डीएसपी का तुरंत प्रभाव से तबादला करना चाहिए। फिरोजपुर झिरका सीआईए एसएचओ को बर्खास्त करना जरूरी है। अगर मेवात पुलिस कार्रवाई करती तो आज जुनैद और नासिर जिंदा होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed