फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Gurugram will get oxygen supply as per requirement'

‘आवश्यतानुसार गुरुग्राम को मिलेगी ऑक्सीजन की सप्लाई’

Wed, 21 Apr 2021 05:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
'Gurugram will get oxygen supply as per requirement'
गुरुग्राम। केंद्रीय योजना एवं सांख्यिकी राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम व आसपास के जिलों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से दूरभाष पर बातचीत की है। उन्होंने गुरुग्राम के साथ-साथ एनसीआर के अन्य जिले रेवाड़ी तथा मेवात में ऑक्सीजन की सप्लाई कराने का अनुरोध किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री व अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। आवश्यकता के अनुसार गुरुग्राम सहित अन्य जिलों को ऑक्सीजन व अन्य सुविधाएं केंद्र की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम ऐसा जिला है, जहां पर दूसरे प्रांतों के नागरिक इलाज कराने आते हैं और सर्वाधिक कोविड मरीजों के बेड भी हैं। इसलिए यहां पर अन्य शहरों की तुलना में अधिक ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जिला उपायुक्त यश गर्ग से भी जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता संबंधित रिपोर्ट तलब की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जिले में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अस्पतालों में उपलब्ध आईसीयू बेड और कोविड-19 के लिए बनाए गए स्पेशल वार्ड में उपलब्ध बेडों की संख्या को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने मानेसर स्थित ऑक्सीजन गैस की सप्लाई करने वाली कंपनियों से भी दूरभाष पर बातचीत की और उनके सामने आने वाली परेशानियों को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed