{"_id":"66426d9e39c8a1aa96054454","slug":"gurugram-ranked-third-in-haryana-with-9207-percent-result-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-30856-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 92.07 फीसदी परिणाम के साथ हरियाणा में तीसरे स्थान पर गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 92.07 फीसदी परिणाम के साथ हरियाणा में तीसरे स्थान पर गुरुग्राम
विज्ञापन
- 10वीं कक्षा में 92.49 फीसदी परिणाम के साथ नौवें स्थान पर रहा जिला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के परिणाम में गुरुग्राम के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। 92.07 फीसदी परिणाम के साथ गुरुग्राम जिला हरियाणा में तीसरे स्थान पर रहा। 12वीं कक्षा में रेवाड़ी 95.29 फीसदी परिणाम के साथ पहले व महेंद्रगढ़ 94 फीसदी परिणाम के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
वही, 10वीं कक्षा में 92.49 फीसदी परिणाम के साथ हरियाणा में नौवें स्थान पर रहा। 10वीं कक्षा में 93.67 फीसदी परिणाम के साथ पंचकूला पहले व 93.53 फीसदी परिणाम के साथ सोनीपत दूसरे स्थान पर रहा।
12वीं कक्षा में गुरुग्राम के 16,199 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 9203 छात्र व 6992 छात्राएं शामिल रहीं। जिले के कुल 14,915 विद्यार्थी पास हुए। जिसमें 8227 छात्र (89.39 फीसदी) व 6,688 छात्राएं (95.60 फीसदी) पास हुई हैं। वहीं, 10वीं कक्षा में 21331 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 12,226 छात्र व 9105 छात्राएं शामिल रहीं। जिले के कुल 19,730 विद्यार्थी पास हुए, जिसमें 11044 छात्र (90.33 फीसदी) व 8686 छात्राएं (95.40 फीसदी) पास हुई हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 10वीं व 12वीं कक्षा में पास होने वाली छात्राओं प्रतिशत छात्रों की अपेक्षा बेहतर रहा है।