{"_id":"677d805d60220a20c90e03b7","slug":"gurugram-police-arrested-3471-accused-in-2024-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-47910-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने 2024 में 3471 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने 2024 में 3471 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
-1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक चलाए अभियान, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीते वर्ष 2024 में आपराधिक वारदातों में शामिल अपराधियों व आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3471 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में कुल 2654 मामले दर्ज किए गए।
-- --
अवैध मादक पदार्थ:
वर्ष 2024 में गुरुग्राम पुलिस ने एनडीपीसी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 278 मामले दर्ज किए और 375 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 1845.074 किलो ग्राम गांजा, 52 किलो चरस, 615 ग्राम हेरोइन, 532 ग्राम स्मैक, 35 ग्राम कोकीन, 102 ग्राम एमडीएमए, 1 किलो 643 ग्राम अफीम, 13 किलो 598 ग्राम चुरा पोस्त, 16416 प्रतिबंधित कैप्सूल, 35 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 251 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया है।
-- --
अवैध हथियार बरामद:
वर्ष 2024 में गुरुग्राम पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 341 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ 218 मामले दर्ज किए। आरोपियों से 209 पिस्टल व देसी कट्टा, 11 रिवॉल्वर, 324 कारतूस और पांच चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
-- --
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई:
वर्ष 2024 में गुरुग्राम पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 2107 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ 1746 मामले दर्ज किए गए। पुलिस टीमों ने आरोपियों से 65,638 बोतलें देसी शराब, 53162 बोतलें अंग्रेजी शराब, 25170 बोतलें बीयर और 3303 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
-- --
जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई:
वर्ष 2024 में गुरुग्राम पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 624 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 404 मामले दर्ज किए गए। आरोपियों से जुआ व सट्टा में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों व सामान सहित 12,41,380 रुपये नकदी बरामद की गई।