{"_id":"624738168ce78873b02ca888","slug":"gurugram-is-a-bridge-to-connect-haryana-with-the-world-cm-gurgaon-news-noi6405065104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा को दुनिया से जोड़ने के लिए सेतु है गुरुग्राम : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा को दुनिया से जोड़ने के लिए सेतु है गुरुग्राम : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप नवनिर्मित अंडरपास व फ्लाईओवर के साथ ही सिग्नेचर टावर व इफ्को चौक पर बने दो फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। सीएम ने सेक्टर-111 से 115 तक के लिए जल आपूर्ति वितरण प्रणाली का भी उद्घाटन किया। इन दोनों परियोजनाओं पर लगभग 63 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा का एक महत्वपूर्ण नगर है। यह हरियाणा को दुनिया से जोड़ने के लिए सेतु की तरह काम कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लागू किया लेकिन गुरुग्राम को स्मार्ट नहीं स्मार्टेस्ट सिटी बनाया जाएगा। सरकार 2031 तक की गुरुग्राम की 42 लाख की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बना रही है ताकि लोगों को भविष्य में समस्या न हो। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है उनसे हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन क्षेत्र जाम मुक्त हो जाएगा। शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें से कई परियोजनाएं इसी साल पूरी हो जाएंगी।
30 जून तक पूरा होगा अतुल कटारिया चौक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य
सीएम ने बताया कि लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक पर 47 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा फ्लाईओवर का कार्य आगामी 30 जून तक पूरा होगा और लगभग 25.5 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे राव महावीर चौक के सुधारीकरण का कार्य भी जुलाई अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से कैप्टन उमंग भारद्वाज चौक पर भी युद्धस्तर पर काम चल रहा है। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नजदीक नवनिर्मित अंडरपास व फ्लाईओवर तथा दो फुट ओवरब्रिज के निर्माण पर 52 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
750 मीटर लंबा है अंडरपास
4 लेन के अंडरपास की कुल लंबाई 750 मीटर है तो फ्लाईओवर की लंबाई 245 मीटर है। वहीं, सिग्नेचर टावर व इफ्को चौक पर दो फुटओवर ब्रिज बनाए गए हैं। सेक्टर-111 से 115 तक के लिए शुरू की गई जल वितरण प्रणाली से करीब 92000 लोगों को लाभ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पब्लिक सेफ्टी एडवाइजर अनिल कुमार राव, गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला, मेयर मधु आजाद, भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, मंडलायुक्त राजीव रंजन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वजीराबाद गांव में बनेगा स्टेडियम
जिले के वजीराबाद गांव में भव्य खेल स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसका नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वजीराबाद का यह खेल परिसर लगभग 11 एकड़ भूमि पर बनेगा और इस पर लगभग 212 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी आधारशिला रखकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भव्य खेल परिसर में मल्टीपर्पज हॉल, इंडोर गेम्स के लिए भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा 18 खेलों की फैकल्टी यहां पर उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव वजीराबाद में प्रस्तावित राव बीरेंद्र सिंह खेल परिसर स्थल को देखने भी गए। वहां पर सीएम ने नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ खेल स्टेडियम का नक्शा भी देखा और खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल ली।
प्रदेश में हुई फर्जी रजिस्ट्रियों के मामले में जल्द होगी कार्रवाई
गुुरुग्राम। पूर्व में की गईं 58,000 फर्जी रजिस्ट्रियों के मामले में दोषियों के खिलाफ सरकार जल्द ही कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को गुुरुग्राम में इसके संकेत दिए। फर्जी रजिस्ट्रियों को लेकर आईएएस अशोक खेमका की चिट्ठी पर अब तक कार्रवाई न होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी जांच चल रही है। मामले में करीब 350 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले के नागरिक अस्पताल के निर्माण में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल की जमीन भी ली गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। दिल्ली से मानेसर तक प्रस्तावित पॉड टैक्सी पर सीएम ने कहा कि दिल्ली के धौला कुआं से मानेसर तक पॉड टैक्सी चलाने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसकी शुरुआत होने के बाद न सिर्फ यातायात सुगम होगा बल्कि प्रदूषण में भी काफी कमी आएगी। शहर की कई सोसाइटियों में अब भी बिजली के कनेक्शन न होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि 16 बिल्डर्स थे जिनकी सोसाइटियों में बिजली की समस्या थी।
टोल हटाने के लिए सरकार ने दी जमीन
इनमें से 5 ने तो समस्याओं को दूर कर लिया है। समस्या चाहे जो भी हो लेकिन सभी सोसाइटियों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। खेड़कीदौला से टोल हटाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि केंद्र ने जमीन मांगी थी जिस पर पचगांव में 40 हेक्टेयर जमीन दे दी गई है। पुराने शहर तक मेट्रो के विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी भी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली गई है।