फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram indias first food grain atm installed thumb print will dispense 70 kg grain in one time know how it works

गुरुग्राम: यहां लगा देश का पहला ग्रेन एटीएम, सिर्फ अंगूठा दिखाकर एक बार में निकलेगा 70 किलो अनाज

Thu, 15 Jul 2021 12:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 15 Jul 2021 12:08 PM IST
सार

यहां राशन लेने वाले एटीएम से ही अनाज ले रहे हैं। इस एटीएम के लगने से लोगों को सरकारी राशन डिपो से अनाज लेते समय न तो लंबी लाईन में लगना होगा और न ही राशन कम मिलने की शिकायत का कोई मौका रहेगा।

विज्ञापन
Gurugram indias first food grain atm installed thumb print will dispense 70 kg grain in one time know how it works
ग्रेन एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंक और वाटर एटीएम के बाद अब राशन एटीएम। खबर हैरान करने वाली है पर सरकारी डिपो से राशन लेने वालों को अब एटीएम से राशन मिलेगा। अगर चौंक गए तो गुरुग्राम के फर्रूखनगर में पहुंचकर यह कारनामा देख सकते हैं। यहां देश का पहला ग्रेन एटीएम स्थापित किया गया है।

विज्ञापन


यहां राशन लेने वाले एटीएम से ही अनाज ले रहे हैं। इस एटीएम के लगने से लोगों को सरकारी राशन डिपो से अनाज लेते समय न तो लंबी लाईन में लगना होगा और न ही राशन कम मिलने की शिकायत का कोई मौका रहेगा। गुरुग्राम के फर्रूखनगर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश का पहला ग्रेन एटीएम स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन


अगर यह प्रयोग सफल रहा तो पूरे प्रदेश के सभी राशन डिपो पर ग्रेन एटीएम से अनाज दिया जाएगा। सरकार अब प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए ग्रेन एटीएम स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।  इससे न केवल उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी डिपो पर अनाज घटने का झंझट भी खत्म होगा और सार्वजनिक अनाज वितरण प्रणाली में पहले से अधिक पारदर्शिता आएगी। यह एटीएम सरकारी डिपो सचालकों को अनाज वितरण में सहायक साबित होगा। इससे डिपो संचालकों का समय भी बचेगा।

ऐसे काम करती है ग्रेन एटीएम मशीन :

यह एक स्वचालित मशीन है जो बैंक एटीएम की तर्ज पर कार्य करती है। यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत स्थापित की गई इस मशीन को ऑटोमेटिड, मल्टी कमोडिटी, ग्रेन डिस्पेंसिंग मशीन कहा गया है। कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी अंकित सूद का कहना है कि अनाज के मापतोल को लेकर इसमें त्रुटि न के बराबर है। एक बार में यह मशीन 70 किलोग्राम तक अनाज पांच से सात मिनट में निकाल सकती है। 

आधार या राशन कार्ड नंबर से मिलेेगा अनाज : 
मशीने से अनाज लेते समय उपभोक्ता को पहले की तरह ही अपना आधार और राशन कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा।  इसमें लगी टच स्क्रीन के साथ एक बायोमेट्रिक मशीन भी लगी हुई है, जहां पर लाभार्थी को आधार या राशन कार्ड का नंबर डालना होगा।

बायोमेट्रिक से सुनिश्चित करने पर लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित अनाज स्वत: मशीन के नीचे लगाए गए बैग में भर जाएगा। इस मशीन के माध्यम से तीन तरह के अनाज गेहूं, चावल और बाजरा का वितरण किया जा सकता है। फिलहाल फर्रुखनगर में स्थापित ग्रेन एटीएम मशीन से गेहूं का वितरण शुरू कर दिया गया है।

ग्रेन एटीएम लगने से सरकारी दुकानों से राशन लेने वालों के समय और पूरा माप न मिलने को लेकर तमाम शिकायतें दूर हो जाएंगी। इसका मकसद ‘‘राइट क्वॉवन्टटि टू राइट बेनिफिशरी’’ है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा बल्कि सरकारी डिपुओं पर अनाज घटने का झंझट भी खत्म होगा और सार्वजनिक अनाज वितरण प्रणाली में पहले से अधिक पारदर्शिता आएगी। फर्रुखनगर में यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद ऐसी अन्न आपूर्ति मशीनों को प्रदेशभर में सरकारी डिपुओं पर लगाने की योजना है।-दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed