Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram in the grip of haze

Gurugram News: धुंध के आगोश में गुरुग्राम

Sat, 28 Nov 2026 04:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Gurugram in the grip of haze
गुरुग्राम और मानेसर की हवा फिर हुई खराब, स्मॉग की चादर से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन

नंबर गेम - 01 ही दिन में 58-59 अंक उछला प्रदूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह से ही शहर में धुंध और स्मॉग छाया रहा। आसमान में धुंध की मोटी परत दिखाई दी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक दिक्कत हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। वहीं, मानेसर का एक्यूआई 224 रहा। दोनों ही क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अगर शुक्रवार के आंकड़ों से तुलना करें तो शनिवार को प्रदूषण में बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 203 और मानेसर का 166 दर्ज किया गया था। एक दिन में दोनों जगहों की हवा पहले से ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन


शहर में बढ़ते प्रदूषण के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। इनमें ग्रेप के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं होना और जर्जर सड़कों से उड़ने वाली धूल प्रमुख हैं। सड़कों पर उड़ती धूल और अन्य प्रदूषण फैलाने वाले कारणों से हवा की गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। वहीं, गुरुग्राम के चारों वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर भी हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। नवंबर महीने से ही गुरुग्राम और मानेसर की हवा लगातार खराब बनी हुई है। ऐसे में बढ़ता प्रदूषण शहर के लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed