{"_id":"6880c7295ade715b93072126","slug":"gurugram-corporation-is-unanimous-for-urban-development-the-goal-is-better-waste-management-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62996-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य को लेकर बुधवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने मेयर राजरानी मल्होत्रा से मुलाकात की। मेयर के कार्यालय में हुई बैठक में शहर को और अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मेयर ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण योजना को राज्य सरकार से स्वीकृति मिल गई है और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम का लक्ष्य है कि इस योजना को दिसंबर से पहले प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाए। राजेंद्रा पार्क एवं आसपास की कॉलोनियों में लंबे समय से चल रही सीवरेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम शुरू कर दिया गया है। बैठक में निगम पार्षदों से चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि हर पार्षद अपने वार्ड में सप्ताह में एक दिन नागरिकों के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाएंगे। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि हर घर से कचरा उठान कार्य को पूर्णत: व्यवस्थित और समयबद्ध बनाना प्राथमिकता है।