फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Bomb blast conspiracy to carry out blast hatched while sitting abroad purpose was to spread terror

Bomb blast: विदेश में बैठकर रची थी धमाके की साजिश... ये था मकसद; एसआईटी की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 31 Dec 2024 08:26 AM IST
शाहरुख खान मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Dec 2024 08:26 AM IST
सार

गुरुग्राम के सेक्टर-29 के पब पर हुए बम धमाकों की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। धमाकों की साजिश विदेश में बैठकर रची गई थी।

विज्ञापन
Gurugram Bomb blast conspiracy to carry out blast hatched while sitting abroad purpose was to spread terror
Gurugram Bomb blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-29 के पब पर हुए बम धमाकों की जांच में एसआईटी जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, धमाके की साजिश विदेश में बैठकर रची गई थी। आरोपियों का मकसद दहशत फैलाना था।
विज्ञापन


एसआईटी की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि करीब दो साल पहले किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला रणबीर मलिक के संपर्क में सचिन आया था। मामले की जांच के दौरान उसकी मदद करने वाले सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 29 में 10 दिसंबर की अल सुबह टॉय बॉक्स के बगल में सचिन नामक युवक ने दो ब्लास्ट किए थे। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सभी सचिन की मदद करने वाले हैं। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि जींद के रहने वाले रणबीर मलिक की गोल्डी बराड़ से मित्रता है। किसान आंदोलन के दौरान उसकी भूमिका अहम थी। इस दौरान सचिन इनके संपर्क में आया था। 

विदेश जाने के बाद रणबीर मलिक ने उसे यह काम सौंपा था। पुलिस ने दहशत फैलाने के मामले में मदद करने वालों से पूछताछ पूरी कर ली है। गोल्डी बराड़ और रणबीर मलिक का नाम क्लोजर रिपोर्ट में है। अब तक की छानबीन की पूरी रिपोर्ट एनआईए को सौंप दी है।
 

चंडीगढ़ और सेक्टर-29 के बम धमाके का एक ही मास्टरमाइंड
एसआईटी को छानबीन के दौरान पता चला है कि जिस तरह का बम चंडीगढ़ में इस्तेमाल हुआ था, उसी तरह का यहां पर भी हुआ है। एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार दोनों आरोपियों से भी एसआईटी हिसार जेल में पूछताछ कर चुकी है। हिसार के कुछ लोगों से भी इस मामले में पूछताछ हुई है। गोल्डी बराड़ के साथ जींद के रहने वाले रणबीर मलिक का नाम करीब एक माह पहले ग्रेटर कैलाश वन में नादिर शाह की हुई हत्या में सामने आया था। हरियाणा में अपराध की दुनिया में नाम तो था मगर गरुग्राम में पहली बार उसका नाम सामने आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed