{"_id":"6068aae08ebc3ec89a5c6a78","slug":"gurugram-becomes-a-hotspot-of-corona-infection-in-haryana-gurgaon-news-noi575086019","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बना गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बना गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम (पंकज मोहन मिश्रा)। कोरोना संक्रमण जिले में एक बार फिर से बेतहाशा तेजी से बढ़ने लगा है। बेकाबू हो चुके संक्रमण के बीच गुरुग्राम प्रदेश में कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। रोजाना नए मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा है तो सक्रिय मरीजों की संख्या तूफानी गति से बढ़ रही है। स्थिति यह है कि प्रदेश के कुल सक्रिय मरीजों में गुरुग्राम की हिस्सेदारी 22 फीसदी है तो रिकवरी रेट में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले एक माह में रिकवरी रेट करीब 5 फीसदी तक नीचे जा चुका है।
फरवरी के अंत में गुरुग्राम में रिकवरी रेट 99 फीसदी से ज्यादा था लेकिन अब रिकवरी रेट करीब 95 फीसदी है। कुल संक्रमितों के मामले में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है, जहां इस समय रोजाना 100 से ज्यादा नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। गुरुग्राम में इस समय 2627 सक्रिय मरीज हैं जबकि फरीदाबाद में सक्रिय मरीजों की संख्या 780 है। अगर कुल मरीजों की बात करें तो जिले में अब तक 64398 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं तो वहीं फरीदाबाद दूसरे स्थान पर हैं, जहां अब तक 46930 लोगों को कोरोना अपनी गिरफ्त में ले चुका है। वहीं, इस सूची में 17008 मरीजों के साथ हिसार तीसरे व सोनीपत (15145) चौथे स्थान पर है। 15203 मरीजों के साथ करनाल सर्वाधिक संक्रमितों की सूची में पांचवें स्थान पर है। मालूम हो कि शनिवार को भी जिले में कोरोना के 606 नए मरीज आए हैं।
कई अन्य जिलों के मुकाबले रिकवरी रेट अब भी बेहतर
हालांकि, संक्रमण के मामले में दिसंबर की शुरुआत से फरवरी के मध्य तक गुरुग्राम की स्थिति ठीक रही थी। इसका नतीजा यह रहा कि रिकवरी रेट के मामले में अभी भी जिले के हालात प्रदेश के कई अन्य जिलों के मुकाबले बेहतर हैं। गुरुग्राम का रिकवरी रेट 95.35 फीसदी है, जबकि करनाल (87.86), पंचकूला (91.18), यमुनानगर (90.94), कुरुक्षेत्र (90.67) समेत कई जिले रिकवरी रेट के मामले में गुरुग्राम से पीछे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले में चरखी दादरी की स्थिति सबसे बेहतर हैं, जहां प्रदेश में अब तक सबसे कम 1558 लोग ही कोरोना की जद में आए हैं और इसमें भी 1510 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 5 जिले
जिला कुल मरीज स्वस्थ मौत
गुुरुग्राम 64398 61404 367
फरीदाबाद 48133 46930 423
हिसार 17550 17008 337
सोनीपत 15606 15145 86
करनाल 15203 13357 172
प्रदेश में कोरोना की समग्र स्थिति
कुल मरीज - 296229
मरीज स्वस्थ - 281258
रिकवरी रेट - 94.95
सक्रिय मरीज - 11787
मौत - 3184
टीका लगा - 1833826