फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Gram Darshan' portal launched; villagers can directly submit suggestions.

Gurugram News: ग्राम दर्शन पोर्टल शुरू, ग्रामीण सीधे दे सकेंगे सुझाव

Mon, 31 Aug 2026 04:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
'Gram Darshan' portal launched; villagers can directly submit suggestions.
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण निवासियों के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल शुरू किया है। इस ऑनलाइन माध्यम से ग्रामीण अब विकास कार्यों संबंधी अपनी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। पोर्टल का उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच सीधा संबंध स्थापित करना है। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि यह पोर्टल एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। यह ग्रामीणों को अपनी बात रखने का एक सुविधाजनक और सरल माध्यम प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर मिले सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी। उत्तम सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझाव और मांग सीधे सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed