फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GPS location will also have to be provided along with the application for sports equipment.

Gurugram News: खेल उपकरण के लिए आवेदन से साथ जीपीएस लोकेशन भी देनी होगी

Tue, 03 Mar 2026 03:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
GPS location will also have to be provided along with the application for sports equipment.
31 मार्च तक आवेदन पत्र भरकर जिला खेल कार्यालय नेहरू स्टेडियम में कर सकते हैं जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। खेल विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना लागू की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक ग्राम पंचायतें और नगर निकाय निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 31 मार्च तक जिला खेल कार्यालय नेहरू स्टेडियम में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ संबंधित खेल मैदान या हॉल की जीपीएस लोकेशन सहित फोटोग्राफ संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधूरे आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना है।

खेल उपकरण उपलब्ध होने से गांव स्तर पर नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो सकेगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। योजना के तहत वालीबॉल, फुटबाल, बॉस्केटबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, योगा और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित पंचायत या नगर निकाय के पास निर्धारित मानकों के अनुसार खेल मैदान या हॉल उपलब्ध होना चाहिए। खेल सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए स्टोर की व्यवस्था भी अनिवार्य होगी। जिन ग्राम पंचायतों या नगर निकायों को पिछले दो वर्षों में उक्त खेलों का सामान दिया जा चुका है, उन्हें दोबारा वही सामग्री नहीं दी जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक गांवों और शहरी निकायों तक खेल सुविधाएं पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निकायों को बता दिया गया है कि समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करें ताकि उपकरणों के लिए आगे प्रक्रिया पूरी की जा सके। - आरती कोहली, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed