{"_id":"6aa144d080a82d6d1d084e7a","slug":"the-corporation-has-initiated-a-review-of-the-sanitation-system-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100507-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निगम ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निगम ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा शुरू की
विज्ञापन
35 दिन से कूड़ा न उठने पर नगर निगम गंभीर, निगरानी समिति की रिपोर्ट पर समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
शहर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में पिछले 35 दिन से कूड़ा नहीं उठ रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। यह समीक्षा अलग-अलग वार्डों में निगरानी समिति के नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।
कूड़ा न उठने से शहर के विभिन्न वार्डों में गंदगी का अंबार लग गया है। इससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। वायु प्रदूषण की हालिया रिपोर्ट के बाद निगम प्रशासन पर सफाई व्यवस्था सुधारने का दबाव बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर अब सफाई पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। निगम की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य धूल और गंदगी को कम करके वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है। निगरानी समिति के नोडल अधिकारी अपनी रिपोर्ट में वार्डों की वास्तविक स्थिति बता रहे हैं। इन रिपोर्टों के आधार पर ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद अलग-अलग वार्ड में एक सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिनकी ओर से मिलने वाली रिपोर्ट पर काम किया जा रहा है। - रवीन्द्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम