फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA to appoint consultant for CCTV camera project

Gurugram News: सीसीटीवी कैमरा परियोजना के लिए जीएमडीए कंसल्टेंट नियुक्त करेगा

Sat, 25 Apr 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
GMDA to appoint consultant for CCTV camera project
सीसीटीवी आधारित सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रणाली (चरण-2) में लगाए जा रहे 2700 सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नंबर गेम- 100 करोड़ रुपये किए जा रहे खर्च
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) दूसरे चरण में न्यू गुरुग्राम, मानेसर, पटौदी और बिलासपुर क्षेत्र में करीब 2700 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य तेजी से कर रहा है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न प्रकार के कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए प्राधिकरण परियोजना प्रबंधन सलाहकार (कंसल्टेंट) नियुक्त करने जा रहा है।
जीएमडीए ने पुलिस विभाग की मांग पर दूसरे चरण में पटौदी, सोहना, मानेसर और न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई थी। करीब आठ माह पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर यह कार्य एक एजेंसी को सौंप दिया गया था। अब ठेकेदार द्वारा कैमरे लगाने का काम तेज कर दिया गया है और नए कैमरों के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जा रही है। दूसरी ओर, इस परियोजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए जीएमडीए परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त करेगा। इसके लिए शनिवार को निविदा जारी की गई है। सलाहकार होने से इस कार्य को बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

1200 कैमरे लगाए जा चुके हैं
पहले चरण में शहर के 212 स्थानों पर करीब 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों के माध्यम से कमांड सेंटर से शहर की निगरानी की जा रही है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने बताया कि करीब 70 किलोमीटर क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर केबल डक्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है और कैमरे लगाने का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर प्रकार के होंगे कैमरे
जीएमडीए के अनुसार, नए 64 सेक्टरों की मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क सुरक्षा की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और उल्लंघन की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इसमें सीसीटीवी कैमरे, स्पीड कैमरे, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे और रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed