फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl students in Inter and students in high school hoisted the flag

Gurugram News: इंटर में छात्राओं बेटियों और हाईस्कूल में छात्रों ने लहराया परचम

Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Girl students in Inter and students in high school hoisted the flag
इंटर में छात्राओं बेटियों और हाईस्कूल में छात्रों ने लहराया परचम
विज्ञापन


- गुरुग्राम के विद्यार्थियों का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे 12वीं कक्षा और इसके कुछ ही घंटों बाद दोपहर को दसवीं कक्षा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है।
विज्ञान, वाणिज्य और ह्यूमैनिटीज संकाय में बेटियों ने ही टॉप किया। खास बात यह है कि इस बार इंटर और हाईस्कूल में सबसे अधिक अंक लाने विद्यार्थी सेक्टर-45 स्थित डीपीएस स्कूल के रहे। इंटर में विज्ञान संकाय में सेक्टर-45 स्थित डीपीएस स्कूल की छात्रा नंदिनी ने सबसे अधिक 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में भी सेक्टर-45 स्थित डीपीएस के छात्र अमोघ बंसल ने 99.6 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। वहीं 99.4 फीसदी अंक लेकर अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी दूसरे स्थान पर रहे। परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों व विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में गुरुग्राम से 18883 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार इस परिणाम में लड़कों का दबदबा देखने को मिला है। अमोघ बंसल के गुरुग्राम टॉप करने पर डीपीएस सेक्टर-45 की प्रधानाचार्या अदिति मिश्रा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी। हाईस्कूल में ही डीएवी स्कूल सेक्टर-14 के छात्र अर्पित गुप्ता ने 99.4 फीसदी, ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल सेक्टर-4 से छात्र आदित्य कुमार व छात्रा हिमांशी ने 99.4 फीसदी अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र पुष्कल गर्ग ने 99.2 फीसदी अंक लेकर गुरुग्राम में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed