फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl student suffering from cancer molested for refusing to befriend

Gurugram News: दोस्ती करने से मना करने पर कैंसर पीड़ित छात्रा से छेड़छाड़

Sun, 30 Jul 2023 11:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 30 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Girl student suffering from cancer molested for refusing to befriend
-ग्यारहवीं की छात्रा के साथ सहपाठियों ने हदें पार करते हुए दवा छीनी
विज्ञापन

-परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के निजी स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा ने अपने कुछ सहपाठियों के साथ दोस्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद तीन साल से उसे परेशान कर रहे सहपाठियों ने हदें पार करते हुए पीडिता के स्कूल बैग में रखी कैंसर की दवा निकाल कर छिपा दी और अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगे। परेशान होकर पीडिता ने अपनी मां को आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर 29 स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कक्षा चार से एक ही स्कूल में पढ़ रही है। उसके साथ पढ़ने वाले तीन छात्र पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहे हैं। वह गले के कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। आरोप है पिछले करीब एक माह से आरोपियों की हरकतें ज्यादा बढ़ गईं। वे लगातार पीडिता पर दोस्ती करने, साथ चलने व अश्लील बातें करने का दबाव बनाने लगे। छात्रा द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसकी कैंसर की दवा छिपा दी और कहा हमें पापा बना लो तभी दवा वापस मिलेगी। छात्रा का कहना है उसने आरोपी छात्रों की शिकायत स्कूल के दो टीचरों से की थी, लेकिन कोई फायदा नही हुआ। वह आत्महत्या जैसा कदम उठाना चाहती थी। हिम्मत करके उसने अपनी मां को सारी बात बता दी। इसके बाद मां बेटी ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

-----------
पहले हो सामने आ चुके हैं मामले
पिछले साल फरवरी-2022 में डीपीएस में 10वीं के छात्र ने डिस्कवरी सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि स्कूल में सहपाठी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अध्यापकों को बताने के बाद भी कोई ठोस कदम नही उठाए जाने के कारण छात्र ने जान दे दी थी। पुलिस ने छात्रों सहित प्रिसिंपल के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। साल 2014 में सेक्टर 29 के ही होली चाइल्ड स्कूल में छात्र ने आठवीं के छात्र ने खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। छात्र ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा था। सेक्टर 31 पुलिस ने स्कूल टीचर, प्रिंसिपल, चेयरमैन, प्रबंधक व मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया था। बीते दिनों सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत एक शराबी ने सातवीं कक्षा की छात्रा की दुष्कर्म के प्रयास को बाद हत्या कर दी थी। एसीपी मोनिका देशवाल का कहना है पुलिस स्कूलों में जाकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वर्जन
हर्मन माइनर स्कूल की प्राचार्य देवोलीना चौधरी का कहना है कि स्कूल ने तीनों आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है। जिन दो अध्यापकों के नाम सामने आए है उनसे पूछताछ की जा रही है। स्कूल की कमेटी भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। स्कूल पुलिस की जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed