{"_id":"641caa286cf0ad580a0f6044","slug":"girl-arrested-for-collecting-lakhs-of-rupees-after-registering-a-case-of-gang-rape-gurgaon-news-c-1-1-370544-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करा लाखों रुपये वसूलने वाली युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करा लाखों रुपये वसूलने वाली युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरग्राम। सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर युवकों से लाखों रुपये की वसूली करने वाली युवती को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले में समझौता करने के नाम पर युवती लाखों रुपये की मांग रही थी।
युवती ने दो युवकों से अपने खाते में पहले दो लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद चार लाख रुपये की मांग करने लगी। युवकों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला की जांच की तो सच्चाई सामने आई। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने युवती को ही गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज ने बताया कि सेक्टर-53 थाना पुलिस में युवती ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए बीते शुक्रवार को मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही उसने युवकों से रुपयों की मांग शुरू कर दी थी। युवती नोएडा में एक निजी कंपनी में डिजाइनर का काम करती है। उन्होंने बताया कि युवती के खिलाफ ऐसा ही एक मामला दिल्ली के अमर विहार थाने में भी दर्ज है। युवती को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।