फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gift of development before Diwali, Bhoomi Pujan of Orbital Rail Corridor on 3rd November

Gurugram News: दिवाली से पहले विकास की सौगात, तीन नवंबर को ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का भूमि पूजन

Wed, 01 Nov 2023 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gift of development before Diwali, Bhoomi Pujan of Orbital Rail Corridor on 3rd November
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे समारोह में शामिल, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

इसी दिन जनता को समर्पित किया जा सकता है वाटिका अंडरपास

अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। दिवाली से पहले शहर के लोगों को विकास की दो सौगात दिए जाने की तैयारी है। हरियाणा में ढांचागत तंत्र को विस्तार देने के लिए केएमपी के साथ ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के सेक्शन ए का काम शीघ्र ही आरंभ होगा। केएमपी पर पटौदी रोड टोल प्लाजा के पास तीन नवंबर को सेक्शन ए के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।
भूमि पूजन के लिए आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। उसी दिन शहर के लोगों को वाटिका चौक अंडरपास की सौगात भी मिल सकती है। अंडरपास तैयार हो चुका है। अब इसे जनता को समर्पित किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को उपायुक्त ने हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय रेल मंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्टजन आयोजन स्थल पर भी भूमि पूजन में शामिल होंगे। उपायुक्त ने बताया कि यह गुरुग्राम जिले से होकर गुजरने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है। ऐसे में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। यहां पीने के पानी, स्वच्छता, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था उचित प्रकार से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव रंजन ने कार्यक्रम को लेकर डीसी को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सेक्शन ए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सेक्शन में धुलावट से झज्जर जिले के बाढ़सा तक 29.5 किलोमीटर लंबी इलेक्ट्रिफाइड दोहरी लाइन बनेगी। इस सेक्शन में पांच स्टेशन धुलावट, चांदला डूंगरवास, पचगांव, मानेसर और न्यू पातली का प्रावधान है। भूमि पूजन समारोह के आयोजन स्थल पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी है। इस अवसर पर डीसीपी मानेसर मनबीर सिंह, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के जीएम एडमिन विक्रम यादव, जीएम सिविल नीरज भंडारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दूसरी ओर वाटिका चौक पर तैयार किए गए 825 मीटर लंबे अंडरपास को भी तीन सितंबर को ही जनता को समर्पित किया जा सकता है। 109 करोड़ की लागत से तैयार इस अंडरपास के शुरू होने से गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच संचालित होने वाले वाहन चालकों की राह सुगम होगी। उन्हें दिल्ली-जयपुर हाईवे के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed