{"_id":"68d82914b5561a0b8f0ba4a4","slug":"gas-cylinder-sells-in-black-at-the-rate-of-1100-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106648-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ब्लैक में 1100 तक बिक रहे घरेलू गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ब्लैक में 1100 तक बिक रहे घरेलू गैस सिलेंडर
Sun, 28 Sep 2025 03:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
खुलेआम चल रही कालाबाजारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अनजान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। त्योहारी सीजन के बीच घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में ब्लैक में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने को विवश हैं। गांवों में खुलेआम सिलेंडरों की कालाबाजारी चल रही है, जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इस पर पूरी तरह अनजान बना हुआ है।
स्थानीय निवासी लालचंद, सुनील, यूसुफ, खेमचंद आदि लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह-सुबह लाइन लगानी पड़ रही है, फिर भी सभी को सिलेंडर नहीं मिल पाता। कई बार तो लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। इस स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। गांवों में घरेलू गैस सिलेंडर 1000 से 1100 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। गैस एजेंसी पर सिलेंडर बेशक नहीं मिले लेकिन गांवों की दुकानों पर सिलेंडर आसानी से मिल जाते हैं। इन लोगों का कहना है कि गांवों में ऐसे छोटे-छोटे गोदाम बनाए हुए हैं जो न केवल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हैं बल्कि ऐसे गोदाम कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। कई बार लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जब त्योहारी सीजन में हर घर में ज्यादा सिलेंडरों की जरूरत होती है, तभी किल्लत बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि विभाग अगर सख्ती करे और गैस एजेंसियों की नियमित जांच करे तो यह समस्या दूर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडर की किल्लत को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। त्योहारी सीजन में गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
-- --
सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है तो ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएंगे और जांच की जाएगी। अगर अवैध रूप से सिलेंडर की बिक्री पाई जाती है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
अमित कुमार निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग