{"_id":"68b5eb7cfc4902a9d00f3a84","slug":"garbage-should-be-collected-twice-a-day-municipal-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66156-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में दो बार उठाएं कचरा : निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में दो बार उठाएं कचरा : निगमायुक्त
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर के विशेष स्वच्छता अधिकारी प्रदीप अहलावत ने सोमवार को निगम कार्यालय में स्वच्छता विंग के कर्मचारियों के साथ बैठक की।
प्रदीप अहलावत ने कहा कि स्वच्छता अधिकारी और कर्मचारी निगम क्षेत्र में पार्षद और ग्रामीणों की मदद से स्वच्छता का काम करें। स्थानीय होने के कारण उन्हें गांव के बारे में ज्यादा जानकारी होती है। नगर निगम क्षेत्र में ज्यादा ग्रामीण इलाके आते हैं इसलिए यहां पशुपालन ज्यादा होता है। ग्रामीणों को समझाएं कि वे गोबर को खुले में न डालें। गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स पर सफाई का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इन जगहों से दिन में दो बार कूड़ा उठाया जाना सुनिश्चित करें। एएसआई अपने वार्डों में सफाई एजेंसी द्वारा भेजे गए कर्मचारियों की हाजिरी और संसाधनों की रिपोर्ट तैयार करें। इस दौरान उनके साथ एसओ एमएस सोढी, सीएसआई विजय कौशिक, एसआई सुमित हुड्डा, सुमित कुमार, मनोज कुमार सहित सभी वार्डों के एएसआई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो